सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

कावड़ियों की सेवा के लिये निःशुल्क 8 बेड आरक्षित

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज और रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवा 8 अगस्त से शुरू हुआ। यह सेवा 11 अगस्त तक जारी रहेगी। अस्पताल के प्रबंधक एवं क्लब अध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिये 8 बेड आरक्षित किये गये हैं जहां उनकी सेवा हो रही है। अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी दी जाएगी। डा. वी.के. वर्मा के अनुसार यह सेवा पिछले कई वर्षों से निरंतर जारी है। अस्पताल में डाक्टर्स, फार्मासिस्ट और नर्सों की ड्यूटी लगा दी गई है। डा. वी.के. वर्मा ने स्वयं कावड़ यात्रियों में पानी, फल, बिस्कुट आदि का वितरण किया। निःशुल्क चिकित्सा शिविर को संचालित कराने में डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी, डा. राजेश पटेल, डा. सी.एम. पटेल, डा. मनोज मिश्रा, डा. चंदा सिंह, डा. लालजी यादव, डा. रितेश चौधरी के साथ ही रोटेरियन किशन गोयल, सुमिर गोयल, राजेश्वरी वर्मा, रामदयाल, महन्थराम, विकास चौधरी, डा. श्यामनरायन, शिव प्रसाद, मनीष, अमरेश चौधरी, धुवचन्द्र, शिवशंकर सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी कांवड़ यात्रियों की सेवा में योगदान दे रहे हैं।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *