सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

कुशल संगठनकर्ता हैं हरीश द्विवेदी: भाजपा को मिली नई ऊर्जा-वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कहा कि हरीश द्विवेदी जमीनी धरातल से जुड़े हुए अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता हैं। पार्टी संगठन में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका का लाभ निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरीश द्विवेदी अपने सांगठनिक अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर पार्टी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल का भरोसा व्यक्त किया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *