सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

खेसरहा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। विकास खंड खेसरहा के अंतर्गत टिकुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय जांच, उपचार, दवा वितरण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज की जांच और उपचार को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दवाएं एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए।औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के बीपीएम अमरनाथ गुप्ता और बीएएम ध्रुव चंद्र भी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *