सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

गांव-गांव पहुंचेगी कम्यूनिटी पुलिसिंग, बनकटा में बुजुर्गों से सीधा संवाद कर पुलिस ने बढ़ाया भरोसा

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। जनपद में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (ब्च्न्) अभियान के तहत सोमवार को थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम बनकटा में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम कर सहयोग की भावना विकसित करना है। अभियान के तहत बुजुर्गों से नियमित संपर्क, जरूरत पड़ने पर सीधी सहायता उपलब्ध कराना, दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर संवाद स्थापित करना, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों एवं बेसहारा लोगों की मदद, अनाथालय और वृद्धाश्रम में समस्याओं का समाधान, मेलों में खोया-पाया केंद्र का संचालन तथा नशा और साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने जैसे कार्य किए जाएंगे। गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जानकारी भी लोगों को दी। इस दौरान कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल राहुल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *