सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

गाय पर भाले से हमला, विरोध पर दबंगई; दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेला मकन में एक ग्रामीण की गाय पर कथित रूप से भाले से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोप है कि दोनों आरोपियों ने भाला हवा में लहराकर आसपास के लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर खैरीघाट पुलिस ने आरोपी अली मर्दन और अनीस के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *