सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

गुरु रविदास जयंती पर लोटन में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश

दैनिक सत्ता मंत्र
लोटन/सिद्धार्थनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती प्रकाश पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लोटन मंडल की ओर से सोमवार को समरसता एकता अभियान के तहत भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। सरस्वती विद्या मंदिर, लोटन बाजार से शुरू हुई यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा लोटन बाजार से भरमी, बघेली, बघेला, मुड़ली और पननी होते हुए सिकरी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ इसका समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और गुरु रविदास जी के समता, सद्भाव तथा सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा के समापन के बाद श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, भाजपा लोटन मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दृगनारायण सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रशांत मिश्रा, कृष्ण दत्त त्रिपाठी, रुद्र नारायण पाण्डेय, केशव वर्मा, अशोक सिंह, टाइगर मौर्य, पीताम्बर पांडेय, सुजीत राजभर, राजेंद्र पाठक, परमहंस पांडेय, प्रदीप मोदनवाल, शिवम विश्वास, विनोद गुप्ता सहित भाजपा लोटन मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *