सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का दिया संदेश

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। विकास क्षेत्र इकौना के श्री पैलेस सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रकाश मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़कर उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ घुल-मिलकर शिक्षण कार्य करने से उनके व्यक्तित्व एवं प्रतिभा का बेहतर विकास किया जा सकता है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कई चुनौतियां थीं, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए भवन निर्माण, बच्चों के लिए ड्रेस, बैग, कॉपी-किताब सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता गंगा सिंह, आरएसएस कार्यकर्ता, विकास पाण्डेय, डॉ. रामानंद तिवारी मंडल अध्यक्ष, डॉ. विकास कांत पाण्डेय जिला अध्यक्ष बलरामपुर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला अध्यक्ष नीलमणि शुक्ला, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सौरभ रत्न पाण्डेय, रमेश मिश्रा, सुभाष गुप्ता, सौरभ मिश्रा, राज कुमार चौहान, मोहित धवन, नेहा मिश्रा, शालिनी मिश्रा, शिखा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *