सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

चित्तौरा सीएचसी की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर डीएम ने डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री को किया सम्मानित

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चित्तौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए डॉ. अग्निहोत्री को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ विभागीय योजनाओं और अभियानों का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।डॉ. अग्निहोत्री के सम्मानित होने पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *