सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

चौपाल आयोजित कर महिलाओं को किया जागरूक

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ पुलिस ने सोमवार को सेमरा गाँव में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत बहू-बेटी जनचौपाल सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर भी चस्पा किए गए। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा, दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसलिंग भी की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाएं अपनी समस्याओं की शिकायत वहां दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, अग्निशमन सेवा 101, एल्डर हेल्पलाइन 14567 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित नए कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह, महिला आरक्षी उर्मिला देवी, शोभा भारती एवं रितिका त्रिपाठी सहित थाना शोहरतगढ़ पुलिस के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *