सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

छपवा गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना खेसरहा की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम छपवा में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में महिला पुलिस टीम ने नए महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान और शक्ति दीदी अभियान की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इसमें 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में विस्तार से बताया गया।महिला पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेने की अपील की।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *