सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

जगतजीत इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता, मनीष पांडे रहे प्रथम

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जगतजीत इंटर कॉलेज, इकौना में प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में स्काउट के छात्रों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में मनीष पांडे (कक्षा 11) ने प्रथम, प्रदीप (कक्षा 10) ने द्वितीय तथा अजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। नशे की लत से अनेक गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं और विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है। कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *