सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

जनसेवा के कार्यों से नई पहचान बना रहे मनीष मिश्रा

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। पहल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक मनीष मिश्रा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित कार्यों के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कैंसर पीड़ित संजय कुमार के इलाज की व्यवस्था नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, नागपुर में कराई। इससे पहले भी वे कई जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बस्ती स्थित वीर सावरकर लाइब्रेरी में प्रतियोगी छात्रों के लिए निःशुल्क अध्ययन की व्यवस्था और आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को निःशुल्क टैबलेट उपलब्ध कराने की पहल की है। वहीं लगभग 100 युवाओं को रोजगार दिलाने में भी सहयोग किया है। महिला सशक्तिकरण के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन, सिलाई मशीन और जरूरतमंद परिवारों को प्रेशर कुकर वितरण जैसे कार्य किए गए हैं। श्रामजी का पेड़ाश् और श्रामजी का झोलाश् जैसे अभियानों के माध्यम से भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। मनीष मिश्रा की पहल से आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुका है। इसके अलावा उन्होंने जिले के प्रत्येक गांव में क्रिकेट टीम गठित करने और डिजिटल जागरूकता अभियान चलाकर गांवों को डिजिटल बनाने का लक्ष्य तय किया है। मनीष मिश्रा का कहना है कि समाज सेवा का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *