सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

जमीनी विवाद, मारपीट व पारिवारिक मामलों से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दर्शन में जमीनी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा जनता दर्शन के माध्यम से आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *