सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

जलभराव से निजात दिलाने को नगर पंचायत पयागपुर ने तेज की नाला-नालियों की सफाई

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। नगर पंचायत पयागपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सफाई कराकर पानी की निकासी की जा रही है। नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि जल निकासी का कार्य लगातार जारी है और संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बारिश के दौरान नगरवासियों को जलभराव और जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े। नगर पंचायत पयागपुर द्वारा जनहित में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *