सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

जिम्मेदारों की उदासीनता से कागजों तक सिमटा सिंहोरवा का ग्राम चौपाल कार्यक्रम

दैनिक सत्ता मंत्र
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी की ग्राम पंचायत सिंहोरवा में शुक्रवार को आयोजित ष्गांव की समस्या, गांव में समाधानष् ग्राम चौपाल कार्यक्रम जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण औपचारिकता बनकर रह गया। पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित ब्लॉक स्तर का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि चौपाल की पूर्व सूचना भी समय पर नहीं दी गई, जिससे लोगों की भागीदारी नहीं हो सकी। पंचायत भवन पर मौजूद एएनएम किरन कुमारी, आशा सुनीता देवी, रीमा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री इनारमती और शीला ने बताया कि वे सुबह से जिम्मेदारों का इंतजार करती रहीं। दोपहर में प्रधान प्रतिनिधि बताने वाले एक व्यक्ति पहुंचे और बिना किसी पोस्टर-बैनर के केवल फोटो खिंचवाकर चले गए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत भवन अधिकांश समय बंद रहता है और परिसर में गंदगी फैली रहती है। भवन में रखे जाने वाले लैपटॉप, प्रिंटर व सीपीयू भी मौजूद नहीं मिले। परिसर में पड़ी शराब और बीयर की खाली बोतलें भवन के असामाजिक तत्वों के अड्डे के रूप में इस्तेमाल होने की ओर इशारा करती हैं। पंचायत भवन पर पूर्व बीडीओ यशोवर्धन सिंह का नाम अंकित है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पांडे एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। इसलिए समाचार प्रकाशित होने तक उनका आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं हो पाया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *