सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

जियाभारी में विकास कार्यों की बदहाल तस्वीर, खराब सोलर लाइट और जर्जर जिम उपकरणों ने खोली व्यवस्था की पोल

दैनिक सत्ता मंत्र/पंकज चौबे
सिद्धार्थनगर। जियाभारी में कराए गए विकास कार्यों की जमीनी स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मौके की तस्वीरों में सोलर लाइट खराब हालत में दिखाई दे रही है, वहीं बेंच भी क्षतिग्रस्त है। जिम परिसर में लगा एक उपकरण टूटकर जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाए गए इन संसाधनों का उचित रखरखाव नहीं होने से लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लाखों रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्य यदि कुछ समय बाद ही खराब स्थिति में पहुंच जाएं, तो उनकी गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की मौके पर जांच कराने, खराब उपकरणों की मरम्मत कराने तथा यदि अनियमितता सामने आए तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।अब सवाल यह है कि विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि का वास्तविक लाभ ग्रामीणों को कितना मिल रहा है और इन परिसंपत्तियों के रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है?

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *