सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

जिला बदर अभियुक्त के घर पहुंची बांसी पुलिस, ताला मिला तो चस्पा किया आदेश; मुनादी कर दी हिदायत


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। जिला बदर आदेश के अनुपालन में रविवार को थाना कोतवाली बांसी पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस टीम जिला बदर अभियुक्त अरबाज शाह पुत्र मटू उर्फ मोहम्मद इरशाद निवासी मोहल्ला ईशानगर के घर पहुंची और उसकी तलाश एवं सत्यापन किया। मौके पर अभियुक्त घर पर मौजूद नहीं मिला और मकान पर ताला बंद पाया गया।पुलिस के अनुसार, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर की ओर से अभियुक्त के खिलाफ जिला बदर आदेश पारित किया गया है। मकान में ताला बंद होने के कारण पुलिस ने आदेश की प्रति ऐसे सहज दृश्य एवं प्रमुख स्थान पर चस्पा की, जहां से आने-जाने वाले लोगों को इसकी जानकारी हो सके। इस दौरान गवाह भी मौजूद रहे।इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय मोहल्ले में और अभियुक्त के घर के आसपास मुनादी कराकर लोगों को आदेश की जानकारी दी। मुनादी के माध्यम से बताया गया कि अभियुक्त को छह माह की अवधि के लिए जनपद सिद्धार्थनगर की सीमा से जिला बदर किया गया है। इस अवधि में उसके जनपद की सीमा में प्रवेश करने अथवा निवास करने पर जिला बदर आदेश के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी।बांसी पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जनपद की सीमा में उसकी मौजूदगी मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक शम्स जावेद खान, उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव, आरक्षी मनोज यादव, रितेश सिंह, महिला आरक्षी अंजली यादव और सरिता शामिल रहीं।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *