सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

डीएम ने झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण, सर्विस रोड चौड़ीकरण के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने निर्माणाधीन झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सर्विस रोड और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सर्विस रोड के चौड़ीकरण, जलनिकासी, सुरक्षा व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाए, ताकि आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो। यातायात पुलिस और कार्यदायी संस्था के समन्वय से जाम से बचाव के लिए बैरिकेडिंग, संकेतक व डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा और साफ-सफाई का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *