सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

डीएम की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार पर जोर

दैनिक सत्ता मंत्र
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। डीएम ने विद्यालय में स्मार्ट कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं के प्रभावी उपयोग, खेलकूद, योग, सांस्कृतिक एवं आईसीटी आधारित शिक्षण गतिविधियों को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों, नामांकन और आगामी सत्र की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *