सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

डॉ. ममता पाण्डेय ने मंदिरों में पूजन के बाद किया जनसंवाद, विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की शुरू की समीक्षा

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बाबा झुंगीनाथ, बाबा निहालदास कुटी, देवरहवा बाबा जन्मस्थान आश्रम और भारीनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। डॉ. ममता पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन क्षेत्रों में भाजपा को सफलता नहीं मिली, वहां नेतृत्व के निर्देश पर जनसंवाद के माध्यम से हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। विभिन्न गांवों में जाकर जनता से सीधे संवाद किया जा रहा है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिनन्दन सिंह विशाल, प्रिंस सिंह, पवन सोनी, मुकेश सिंह, हरिश्चन्द्र, अनिल सिंह, हिमांशु सिंह, विनय सिंह, कमलेश्वर सिंह, रविन्द्रनाथ पाण्डेय, स्वामीनाथ पाण्डेय, संतोष पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *