सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। बहराइचदृगोंडा मार्ग पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती रोडवेज बस के सामने अचानक एक विशाल नीम का पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ को अचानक सामने गिरता देख बस चालक ने बिना घबराए तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क की पटरी की ओर उतार दिया। बस पटरी से उतरकर मिट्टी में धंस गई, लेकिन चालक की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही पयागपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में ट्रैक्टर की मदद से रोडवेज बस को मिट्टी से बाहर निकलवाया गया। घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच बस चालक की सूझबूझ की चर्चा रही। लोगों का कहना है कि चालक ने ऐन वक्त पर सही निर्णय लेकर कई यात्रियों की जान जोखिम में पड़ने से बचा ली। एक सेकेंड की समझदारी और त्वरित निर्णय ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *