सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

थाना सोनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने थाना सोनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी ने थाने के अभिलेखों, रजिस्टरों एवं महत्वपूर्ण रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाधीन अभियोगों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पुलिसकर्मियों को दिए। थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, बीट व्यवस्था एवं पुलिसिंग गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रभावी गश्त और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया। शिकायतकर्ताओं एवं आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ने प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ यात्रा तथा यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की। धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, सरकारी संसाधनों के रख-रखाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस-जन विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सोनवा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *