सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला लगाने के निर्देश, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की जिला दिव्यांग समिति, जिला प्रबंधन समिति, यूनिक डिसेबिलिटी अनुश्रवण समिति एवं लोकल लेवल कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण और सुविधाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए पर्पल फेयर (रोजगार मेला) आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को दिव्यांग बोर्ड में पेयजल, रैंप सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वावलंबन कार्ड पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दिव्यांग प्रकोष्ठ के गठन के भी निर्देश दिए, ताकि दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान हो सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक नौगढ़, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संचित विकास संस्थान के प्रबंधक, सिद्धार्थ महाविद्यालय के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *