सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

दुकान के निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की करंट से मौत,परिजनों का आरोप ठेकेदार और संचालक की लापरवाही से गई जान

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन गारमेंट्स की दुकान में काम कर रहे 38 वर्षीय मजदूर पटमेश्वरी तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने ठेकेदार और दुकान संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम सोनी हरलाल निवासी पटमेश्वरी तिवारी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।सोमवार शाम करीब 7 बजे वह निर्माणाधीन दुकान में काम कर रहे थे।इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।साथी मजदूर उन्हें तत्काल डॉ. आलोक शुक्ला के अस्पताल लेकर पहुंचे। कई घंटे इलाज के बाद रात करीब 11रू30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों का आरोप है कि निर्माणाधीन दुकान में बिजली के तार खुले पड़े थे और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।इसी लापरवाही के कारण पटमेश्वरी करंट की चपेट में आए।परिजनों ने ठेकेदार और दुकान संचालक की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रभारी नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कुछ मीडिया के लोगो को जानकारी करने पर बताया कि करंट किन परिस्थितियों में लगा और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है,इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *