सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
इकौना, श्रावस्ती। महिला संबंधी अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इकौना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना इकौना में 29 जुलाई 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 146/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त अलादीन उर्फ अल्लादीन पुत्र स्व. इलियास, निवासी बैदौरा दाखिला टंडवा महंत, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के साथ अभियुक्त की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को थाना इकौना पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर बैदौरा दाखिला टंडवा महंत से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इकौना परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *