सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

दो दिन से लापता महिला का खेत में मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती । जनपद के थाना इकौना क्षेत्र में दो दिन से लापता महिला का शव घर के बगल स्थित खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, थाना इकौना क्षेत्र के दिनामगढ़ निवासी संगीता देवी (42 वर्ष), पत्नी शिवपाल उर्फ पप्पू यादव का शव सोमवार, 27 जुलाई 2026 को उनके घर के पास खेत में मृत अवस्था में मिला। महिला की गुमशुदगी 25 जुलाई 2026 को थाना इकौना में दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *