सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

नगर निकायों की योजनाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के समस्त स्थानीय नगर निकायों से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगरीय झील, तालाब एवं पोखरा, अन्त्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय, वन्दन योजना, आकांक्षी योजना, अवस्थापना निधि, 15वें वित्त आयोग, नगरीय गौशाला सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के नगर निकायों में संचालित विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।समीक्षा के दौरान बिना किसी सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत परसपुर अनुराग शुक्ला के विरुद्ध डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है और बिना सूचना अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व की फोटोग्राफ तथा कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखी जाए। दोनों चरणों की फोटोग्राफ को पीपीटी एवं मीटिंग बुकलेट में प्रस्तुत किया जाए, जिससे कार्य की वास्तविक प्रगति एवं गुणवत्ता का स्पष्ट सत्यापन किया जा सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखते हुए प्रत्येक कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा करें। नगर निकायों में संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।बैठक में संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *