सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

नवीन मॉडर्न पुलिस की बड़ी सफलतारू नकबजनी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹41,400 नकदी, जेवरात व सब्बल बरामद

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना की टीम ने नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए ₹50,000 में से ₹41,400 नकद, एक जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी पायल, एक गले की मटरमाला तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 21/22 जुलाई की रात मरवटिया नहर पुल के पास चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 13/14 जुलाई की रात श्रीजोत निवासी मोतीराम के घर में सेंध लगाकर ₹50,000 नकद व जेवरात चोरी किए गए थे। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की अधिकांश नकदी और जेवरात बरामद कर लिए। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *