सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 0087/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ ननकने पुत्र सुदामा निवासी फत्तुपुर तनाजा, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी ग्राम राजगढ़ गुलिरहा पुलिया के पास से की गई। मामले में प्रारंभ में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 64(2)(उ) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भिनगा के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *