सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

नेपाल से भारत लाई जा रही 1.63 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी कपसिहवा की नाका पार्टी ने अनधिकृत रास्ते से नेपाल से भारत आ रहे दो व्यक्तियों को 1.63 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है। दोनों व्यक्ति बरामद रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एसएसबी के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को आसूचना के आधार पर कपसिहवा सीमा चौकी की नाका पार्टी सीमा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान जवानों ने अनधिकृत मार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को नेपाल से भारत की ओर आते देखा। संदेह होने पर नाका पार्टी ने दोनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 1,63,000 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। रकम के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उनकी पहचान इब्राहीम पठान (26) पुत्र रोजन अली, ग्राम एवं थाना हरदौना, जिला कपिलवस्तु, नेपाल तथा रामू प्रसाद यादव (32) पुत्र राजाराम यादव, ग्राम गोपालपुर, थाना तौलीहवा, जिला कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई। एसएसबी ने बरामद 1,63,000 रुपये भारतीय मुद्रा, मोटरसाइकिल और दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी, जिला सिद्धार्थनगर के सुपुर्द कर दिया। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए 43वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा लगातार नाका, पेट्रोलिंग और अन्य प्रचालन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। एसएसबी की ओर से बताया गया कि अभियान के दौरान तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीव एवं वन्य उत्पादों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *