सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

पांच वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी,जांच की मांग

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के हलधरमऊ विकासखंड के ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में लाखों की सरकारी धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।चर्चा के मुताबिक ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया,जिससे लाखों रुपये की सरकारी योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है।ग्रामीणों के अनुसार गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने और खुले में शौच की समस्या दूर करने के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक इसे पूरी तरह तैयार कर संचालित नहीं किया गया।भवन जर्जर अवस्था में पड़ा है तथा उसके आसपास झाड़ियां, लकड़ियां और गंदगी जमा होने से उसकी बदहाली साफ दिखाई देती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर निर्माण कार्य पूरा कराया जाता और नियमित रखरखाव होता,तो गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सकता था।उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत स्तर पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने के कारण सरकारी संपत्ति अनुपयोगी बनी हुई है।ग्रामीणों ने डीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य, भुगतान और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है,तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा शौचालय को शीघ्र पूर्ण कर ग्रामीणों के लिए संचालित कराया जाए।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *