सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं को भेंट की साड़ियां कर्सर———तुलसियापुर में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत हुआ आयोजन


दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर/शोहरतगढ़।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर चल रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत द ग्रेट अशोका पब्लिक स्कूल, तुलसियापुर में महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया और उनका कुशलक्षेम जाना गया। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। सेवा और सहभागिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़ना तथा उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कई बहनों ने स्नेहपूर्वक राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान के साथ सामाजिक सहभागिता और आपसी संवाद को मजबूत करते हैं। इस दौरान आयोजक राजीव मौर्या, शक्तिकेंद्र संयोजक देवेंद् यादव, मंडल महामंत्री राधेश्याम तिवारी, प्रधान अशोक अग्रहरि, बूथ अध्यक्ष आशाराम यादव, गोपाल निषाद, अनिल निषाद, हरिकृष्ण मौर्या, ज्वाला चौहान, शिवपूजन यादव, इंद्र बहादुर मौर्या, धर्मेंद्र पांडेय, पूर्व प्रधान रामानंद मौर्या, दिनेश पासवान, तुलसीराम गुप्ता, शैलेश श्रीवास्तव, बिपिन चौधरी, उमेश सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *