सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

पेंशनर्स की सुविधा के लिए तैयार हो रहा आधुनिक एवं सुविधाजनक पेंशनर कक्ष


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में विभिन्न कार्यों से आने वाले पेंशनर्स को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स की सुविधा के लिए निर्माणाधीन पेंशनर कक्ष का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पेंशनर कक्ष में प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि कोषागार में पेंशन संबंधी विभिन्न कार्यों से बड़ी संख्या में पेंशनर्स आते हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिक भी शामिल होते हैं। पेंशनर्स को अपने कार्य के दौरान प्रतीक्षा करने के लिए आरामदायक एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से पेंशनर कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर पेंशनर कक्ष को पेंशनर्स के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इस दौरान कोषागार के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *