सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ विश्वकर्मा सम्मेलन


दैनिक बुद्ध का संदेश
मेहदावल, संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड क्षेत्र में रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं विश्वकर्मा सम्मेलन का भव्य आयोजन सांथा स्थित अलंकार गेस्ट हाउस में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीपीगंज चेयरमैन एवं मेहदावल विधानसभा 312 के भावी प्रत्याशी लक्ष्मण विश्वकर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मेहदावल प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर थे। उन्होंने ही स्वर्ग लोक, द्वारका नगरी और भगवान के अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था। आज हम जो भी तकनीक और हुनर देख रहे हैं, उसके जनक भगवान विश्वकर्मा ही हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर अपने हुनर को और निखारना चाहिए तथा समाज को एकजुट रखना चाहिए।विशिष्ट अतिथि दीप नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज मेहनती और ईमानदार समाज है। यह समाज अपने खून पसीने से देश का निर्माण करता है। हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज का नाम रोशन करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमर विश्वकर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, धर्मदेव विश्वकर्मा, रामप्यारे विश्वकर्मा, रामआसरे विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, अंजली शर्मा, प्रतिभा शर्मा, अनुपम विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *