सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

बंजरहा में पंजा कुश्ती का दमखम: एक-एक दांव पर थमी दर्शकों की सांसें कर्सर———- 70$ ओपन में अंकुश यादव और 50-60 किलो में आरिफ बने विजेता


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। बंजरहा गांव में रविवार को आयोजित आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ताकत और तकनीक का जोरदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ एक-दूसरे को चुनौती दी। मुकाबले इतने रोमांचक रहे कि मैदान के आसपास मौजूद दर्शक हर दांव पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। जीत के बाद विजेताओं के समर्थन में तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा।प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी फारूक अहमद उर्फ बबलू भैया की ओर से कराया गया। 70$ ओपन वर्ग में अंकुश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं आरिफ ने 50-60 किलोग्राम वर्ग में विजेता बनकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।70$ ओपन वर्ग में मोहम्मद इमरान दूसरे और आदित्य दुबे तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 50-60 किलोग्राम वर्ग में अभी दूसरे तथा मोहम्मद शाहिद तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों को काफी देर तक मैदान से जोड़े रखा।आयोजन में आयुष त्रिपाठी, अमन यादव, अभिनव उपाध्याय और मोहित त्रिपाठी ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजक बबलू ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।आयोजक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें बेहतर मंच और अवसर देने की है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और खेल के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ता है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *