सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

बलरामपुर में गरजी कांग्रेसरू श्लोकतंत्र के लिए काला दिवसश् पर निकाला विशाल जुलूस, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जनपद बलरामपुर में एक विशाल विरोध जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दिन को श्भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवसश् के रूप में मनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।रैली के दौरान आयोजित सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओंकृपूर्व सचिव (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) चंद्रशेखर मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, अवधेश पाल सिंह, डॉ. प्रतीक मिश्रा, विजय उपाध्याय और डॉ. खलीउल्लाहकृने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार व पुलिस प्रशासन की दमनकारी नीतियों पर तीखा हमला बोला। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इन नेताओं ने साझा बयान में कहा, ष्आज देश में लोकतंत्र की सरेआम हत्या की जा रही है और संवैधानिक संस्थाएं पूरी तरह सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रही हैं। संसद और सड़क पर जनता के अधिकारों की आवाज उठाने वाले हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी व सांसदों के साथ पुलिस प्रशासन का रवैया बेहद शर्मनाक और तानाशाही पूर्ण है। जब विपक्ष के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने जा रहे थे, तो उन्हें जबरन रोक दिया गया और 7 घंटे धरने पर बैठने के बाद पुलिसिया जोर-जबरदस्ती से हिरासत में ले लिया गया। सरकार चाहे जितने दमनकारी हथकंडे अपना ले या पुलिस का डर दिखा ले, कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंत तक लड़ेगा।ष्जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने प्रदर्शन का मुख्य कारण स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारे नेता और लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी अपने सांसदों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दफ्तर का घेराव करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें रोका, जिसके विरोध में वे 7 घंटे तक वहीं धरने पर बैठे रहे। अंततः पुलिस ने जोर-जबरदस्ती कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इसी घटना के विरोध में आज पूरे देश में इसे श्लोकतंत्र के लिए काला दिवसश् के रूप में मनाते हुए देशव्यापी प्रदर्शन किया गया है। बलरामपुर में आयोजित इस व्यापक जुलूस एवं प्रदर्शन में इनायत फिरोज, मोहम्मद जमील, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इजहार भाई, गौरव शुक्ला दीपक मिश्रा त्रिलोकी यादव जिला मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *