सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

बसपा ओबीसी सामाजिक भाईचारा समीक्षा बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी ओबीसी सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन बस्ती सदर विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक हल्लौर नगरा गांव में आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी समाज के लोगों को बहुजन समाज पार्टी से अधिक से अधिक जोड़ने तथा बसपा सरकार के कार्यकाल में ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी सामाजिक भाईचारा बस्ती मंडल के मुख्य मंडल संयोजक के.पी. राठौर और संचालन जिला संयोजक एडवोकेट अनूप कुमार ने किया। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भीम राजभर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहन मायावती के संदेश को जनता तक ले जांय और बूथ स्तर के तैयारियों की नियमित समीक्षा करते रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लवकुश पटेल, ओबीसी सामाजिक भाईचारा के जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने बसपा सरकार के दौरान ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कहा कि समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाकर वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। कहा कि बूथ जीत गये तो चुनाव जीत जायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते के.पी. राठौर ने उपस्थित लोगों का आवाहन किया कि वे पार्टी के नीति, कार्यक्रम को जन-जन तक ले जाय और बसपा के नीति, कार्यक्रम की जानकारी दे। संचालन करते हुये जिला संयोजक एडवोकेट अनूप कुमार ने कहा कि परस्पर एकजुटता और भाई चारा से राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य पूरे होंगे। बैठक में अनेक लोगों ने बसपा की सदस्यता लिया। बैठक में गोंड महेश चंद्रवंशी, दीपलाल भारती, उमाशंकर राव, आनंदपाल उर्फ बबलू पाल, शत्रुघ्न यादव, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, चौधरी राम सिंह पटेल, अभय पटेल सिल्लो, दिवाकर, शहाबुद्दीन शाह, महेश कुमार, अनिल कुमार मौर्य, दयाशंकर गौतम, शिवकुमार प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, गुलाब चंद्र राव, असरफी लाल, अभिषेक कुमार, राम उजागिर गुप्ता, रामचंद्र यादव, कृष्णानंद प्रजापति, मनीराम चौधरी, घिराऊ चौधरी, बजरंगी प्रसाद चौधरी, रामकुमार पाल, महेन्द्र कुमार गौड़, जैशराम चौधरी, मुकेश चौधरी, ओरी मौर्य, शिवप्रसाद चौहान, उदयभान चौधरी, रमाकान्त यादव, रामकेश चौधरी, आसाराम चौहान, विष्णु चौधरी, मनोहर निषाद, मनोरथ गौड़, राजन गौड़, हरिराम पासवान, टिकोरी यादव, धु्रवनाथ चौहान, परशुराम राजभर, नन्दलाल, चन्द्रभान, पल्टनराम, रामअवध, काली चरन, राममिलन, जगन्नाथ सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *