सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

बारावफात को लेकर खेसरहा थाने में पीस कमेटी की बैठक, आयोजकों और धर्मगुरुओं को दिए जरूरी निर्देश

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना खेसरहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र के संभ्रांत लोगों, जुलूस आयोजकों तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं और मौलवियों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर आयोजित बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के आयोजकों और धर्मगुरुओं से निर्धारित मार्ग, समय और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संवेदनशील स्थिति में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। थाना पुलिस ने बताया कि बारावफात को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों से सभी संबंधित लोगों को अवगत करा दिया गया है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *