सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

बाल श्रम मुक्त घोषित हुआ ग्राम पंचायत पलटा देवी

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। विकासखंड शोहरतगढ़ की ग्राम पंचायत पलटा देवी में शुक्रवार को ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ग्राम चौपाल के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत में बच्चों के संरक्षण, शिक्षा एवं बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत पलटा देवी को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कवच परियोजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमन शर्मा ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा सभी बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को बाल श्रम में संलग्न नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई बच्चा काम करता हुआ अथवा विद्यालय से बाहर दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तत्काल ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति अथवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी जाए। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर समिति के सदस्य संबंधित बच्चे एवं उसके परिवार से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे तथा बच्चे का शीघ्र विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के शिक्षा के अधिकार और उनके सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान सचिव अजय भारतीया, ग्राम प्रधान सिकंदर यादव आदि मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *