सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

बिजली लाइन पर हुये हादसे में घायल संजीत यादव ने तोड़ा दम

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच/पयागपुर। लोगों के घरों तक रोशनी पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे बिजली विभाग के कर्मी संजीत यादव आखिर जिंदगी की जंग हार गए। बिजली लाइन पर कार्य के दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल संजीत का इलाज कई दिनों तक चलता रहा, लेकिन अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान बिजली लाइन पर कार्य करते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और पोल से नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। संजीत यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। संजीत अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार का सहारा छिन गया है और गांव में मातम का माहौल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *