सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

बिना परमिट के मनबढ लकड़कट्टो ने काटे प्रतिबंधित वृक्ष,शिकायत पर तत्काल कार्यवाही

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के कुछ वन क्षेत्रो में लकड़कट्टो की मनबढ़ कार्यशैली से वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी परेशान है जबकि अवैध कटान पर सख्ती भी हो चुकी है और लगातार सम्बंधित बीट प्रभारियों को अवैध कटान पर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया जा चुका है। इतनी सख्ती के बावजूद कहीं न कहीं अवैध कटान को अंजाम दे ही दिया जाता है।ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है थाना क्षेत्र कटरा बाजार के एक ग्रामसभा में 5 पेड़ों की अवैध कटान की सूचना जनमानस के द्वारा प्राप्त हुई थी।आरोप है कि ये पेड़ रात के अंधेरे में बिना किसी वैध परमिट के काटे गए।सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई शुरू की।वन क्षेत्राधिकारी कटरा इमरान अहमद को क्षेत्र में अवैध रूप से काटे गये वृक्षों की सूचना मिली थी।उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी कटरा बाजार वन विभाग के वन दरोगा विनय कुमार को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया।जांच में प्रथम दृष्टया कटे अवैध पेड़ों की परमिट न होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।वन विभाग के वन दरोगा विनय कुमार ने बताया कि पेड़ों की कटाई बिना अनुमति के की गई थी।अवैध कटान पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह कहना जरूरी है कि कुछ वन क्षेत्राधिकारी सदैव शिकायत पर कार्यवाही करने के लिए तत्काल सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित करने का कार्य लोगो के बीच प्रसंशनीय है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *