सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

बुझ गए दो घरों के चिराग, मां-बाप के आंसू देख छलकी विधायक की आंखें

दैनिक सत्ता मंत्र
रतनपुर नौतनवा/ नौतनवा। रोहिन बैराज हादसे में दो युवाओं की मौत के बाद परिजनों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिए चार-चार लाख रुपये के चेक नौतनवा। परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता-रोहिन बैराज के गेट संख्या-03 पर रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवाओं की मौत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार सुबह नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने एसडीएम नौतनवा कुणाल के साथ महुअवा गांव पहुंचकर दोनों शोकाकुल परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। मृतकों की पहचान सोनौली थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी प्रिंस वर्मा (20) पुत्र विनय वर्मा और मोनू साहनी (14) पुत्र पवन साहनी के रूप में हुई है। रविवार को दोनों रोहिन बैराज के गेट संख्या-03 के पास नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया था। मंगलवार सुबह करीब 7रू30 बजे उन्होंने प्रिंस वर्मा के परिजनों को चार लाख रुपये और मोनू साहनी के परिजनों को भी चार लाख रुपये का चेक सौंपा। प्रिंस वर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां के करुण क्रंदन और पिता की टूट चुकी उम्मीदों को देखकर विधायक की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में वह और पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है। वहीं 14 वर्षीय मोनू साहनी की मौत से भी परिवार गहरे सदमे में है। विधायक ने परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *