सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा

,
दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर/पचपेड़वा,तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों पर अंकुश और सीमा पर सुरक्षा/निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने हेतु बलरामपुर सिद्धार्थनगर सीमा त्रिलोकपुर तिराहा एन एच 730 पर पुलिस द्वारा उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। पचपेड़वा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह स्वयं मौके पर खड़े होकर कैमरा लगवाएं उन्होंने बताया कि इस कैमरा से रात्रि के समय आवागमन करने वाले व्यक्तियों व वाहनों की सतत निगरानी की जाएगी। साथ ही सीमा चौकी पर एक रजिस्टर भी रखा जाएगा, जिसमें आने-जाने वालों का विवरण दर्ज किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक
सुदृढ़ हो सके।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *