सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने कोल्हुई व मंकर-मंकरी में चलाया जनसंपर्क अभियान

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के मंडल बेलवा अंतर्गत शक्ति केंद्र हर्रैया, कोल्हुई एवं ग्राम मंकर-मंकरी में भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन एवं सहयोग का आह्वान किया। जयवर्धन तिवारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष इंद्रजीत त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजक बद्री गुप्ता, राकेश मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि पप्पू कनौजिया, प्रधान बलिराम मौर्य, वासुदेव यादव, कुंवर सिंह, सुनील पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *