सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

भारतीय जनता पार्टी लोटन मण्डल की मासिक बैठक


दैनिक बुद्ध कां संदेश
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी लोटन मण्डल की मासिक बैठक गुरुवार को लोटन ब्लाक सभागार में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित और संगठन के प्रति अनुशासित है। कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है कि आज देश के 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करना गौरव की बात है। पार्टी की स्थापना से लेकर वर्ष 2026 तक विभिन्न घोषणा पत्रों में किए गए वादों में करीब 98 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला प्रभारी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। मंडल स्तर पर बूथों को मजबूत करने के साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा. संजय कुमार शुक्ल ने की। इस दौरान कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री बजरंगी वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा, पूर्व जिला संयोजक रामनेवास यादव, जिला मंत्री रामनरायन, मंडल महामंत्री सतीश वर्मा, रुद्रनारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष बब्लू पाण्डेय, कृष्ण दत्त त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, अजय सिंह, शिवम विश्वास, रामबहादुर शर्मा, राहुल गुप्ता, अनुराग कसौधन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *