सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

राजेंद्र नगर में पुरानी सड़क के ऊपर ही सीसी रोड, का कार्य किया जा रहा है मानकों को लेकर उठे सवाल


दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी के राजेंद्र नगर में राधेश्याम गुप्ता के मकान से शिव मंदिर तक कई लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग काफी समय से खराब था, जिससे राहगीरों और मोहल्लेवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार वार्ड के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान होने में वर्षों लग गए। अब जब सड़क निर्माण शुरू हुआ है तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।आरोप है कि सड़क को पहले उखाड़े बिना तथा निर्धारित तरीके से गिट्टी आदि का बेस तैयार किए बिना ही पुरानी सड़क के ऊपर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि निर्माण कार्य कि स्टीमेट और निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर निर्माण कार्य की जांच कराने तथा यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से जानकारी लेने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

 

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *