सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

भारत-नेपाल सीमा पर चार बोरी यूरिया खाद के साथ दो युवक गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी लोहटी की विशेष गश्ती टीम ने चार बोरी यूरिया खाद के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। मौके से खाद लदी दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। आवश्यक कार्रवाई के लिए दोनों युवकों को बरामद सामान समेत सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी के अनुसार, 10 अगस्त को आसूचना के आधार पर सीमा चौकी लोहटी की विशेष गश्ती टीम सीमा स्तंभ संख्या 563 के पास तैनात थी। इसी दौरान बनचौरा की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लादकर अनधिकृत रास्ते से भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। संदेह होने पर गश्ती दल ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों पर लदी यूरिया खाद की चार बोरियां बरामद हुईं। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान लवकुश यादव पुत्र रामऔतार और अखिलेश कुमार पुत्र कृष्णा प्रजापति, दोनों निवासी बनचौरी, पोस्ट बोहली, थाना शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। एसएसबी के अनुसार खाद के संबंध में दोनों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद चार बोरी यूरिया खाद और दो मोटरसाइकिलों को जब्त कर दोनों युवकों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग बढ़नी के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा और वन्यजीव समेत अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *