सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 583 ग्राम चरस बरामद

दैनिक सत्ता मंत्र
मोतीपुर (बहराइच)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी बलईगांव की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बलईगांव पुलिया के पास चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 583 ग्राम चरस और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरूख खान उर्फ लल्लू (31) पुत्र सलीम खान, निवासी मेढ़किया पोंडा, थाना मोतीपुर, बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 362/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश किए जाने के लिए रवाना किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में की गई।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *