सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

भारी बारिश के बीच जोगिया में पुलिस का फ्लैग मार्च, रक्षाबंधन पर शांति व्यवस्था का संदेश

दैनिक सत्ता मंत्र
जोगिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जोगिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच थानाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जोगिया कस्बे और चौराहे पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लगातार हो रही भारी बारिश भी पुलिस के कदम नहीं रोक सकी। पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों और चौराहे पर पैदल मार्च करते हुए लोगों को त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि रक्षाबंधन के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, अफवाह या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया। भारी बारिश के बीच पुलिस का यह फ्लैग मार्च रक्षाबंधन पर्व पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी का संदेश देता नजर आया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *