सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

भूकंप, औद्योगिक रसायन एवं अग्निकांड से बचाव को लेकर 18 को मॉक ड्रिल

दैनिक सत्ता  मंत्र

बलरामपुर। शासन के निर्देश पर 18 सितंबर को जनपद की तीनों तहसीलों में राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में औद्योगिक रसायन, तुलसीपुर तहसील परिसर में आग लगने तथा उतरौला के मो. यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में भूकंप से स्कूली बच्चों के बचाव को लेकर मॉक ड्रिल होगी।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि मॉक अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखना और आम नागरिकों व कर्मचारियों को आपदा के दौरान बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला को ओवरऑल नोडल अधिकारी तथा जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। मॉक ड्रिल में अग्निशमन, स्वास्थ्य, पुलिस, संचार, परिवहन, शिक्षा, नगर निकाय, पीडब्ल्यूडी, विद्युत सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी।अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की संवेदनशीलता के दृष्टिगत बलरामपुर जोन-4 में आता है। मॉक अभ्यास के दौरान कर्मचारियों एवं आमजन को भूकंप, आग और रासायनिक रिसाव जैसी आपात स्थितियों में सुरक्षित रहने और बचाव के उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *